फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: The young man who went to take bath with friends did not return home even after a week

Sant Kabir Nagar News: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक एक सप्ताह बाद भी नहीं लौटा घर

Mon, 29 Jul 2024 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: The young man who went to take bath with friends did not return home even after a week
धनघटा। क्षेत्र के दुघरा कला गांव निवासी 19 वर्षीय युवक का 10 दिन बाद भी पता नहीं चल सका। पुलिस इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करके उनसे पूछताछ करके तलाश में जुटी हुई है। युवक का पता नहीं चलने से परिवार के लोग सदमे में है और बेटे की वापसी के लिए ईश्वर से दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन


दुघरा कला गांव 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र विश्वंभर 19 जुलाई को अपने दो दोस्तों के साथ सरयू नदी के बिडहर घाट पर बाइक से स्नान करने गया था। उसके साथी स्नान के बाद घर लौट आए, लेकिन अभिषेक नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है जिन लोगों के साथ वह स्नान करने गया था उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी कि अभिषेक कहां है। 26 जुलाई को पूछताछ के बाद उन्होंने अभिषेक को नदी में डूबने की बात बताई। तभी से बेटे की तलाश की जा रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने गांव निवासी दो युवकों के विरुद्ध अभिषेक की हत्या करने के बाद उनके शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया की इस मामले में साथ गए लोगों से पूछताछ करके गायब हुए युवक का तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed