फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: The bus carrying the polling party fell into a pit, polling personnel narrowly escaped.

Sant Kabir Nagar News: पोलिंग पार्टी को लेकर जा रही बस गड्ढे में गिरी, बाल-बाल बचे मतदान कर्मी

Tue, 06 Aug 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: The bus carrying the polling party fell into a pit, polling personnel narrowly escaped.
धनघटा। सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टी को लेकर निकाली बस राम जानकी मार्ग के बगल में खोज कर छोड़े गए गड्ढे में गिर गई। उसमें सवार मतदान कर्मी घायल होते होते बच गए।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे ब्लॉक मुख्यालय हैंसर बाजार से पोलिंग पार्टियों को लेकर बकौली कला गांव के लिए रवाना हुई। बस रामजानकी मार्ग के बगल खोद कर छोड़े गए गड्ढे में गिर गई। बस की पहिया गड्ढे में जाने के बाद उसमें सवार पोलिंग पार्टी के लोग घबरा गए। उसमें से उत्तर कर अपने-अपने निजी साधन से मतदान केंद्र पर पहुंचे। करीब दो घंटे का कड़ी मशक्कत के बाद चालक गड्ढे में से बस को निकाल सका।
विज्ञापन

00000000000000000
बकौली कला में प्रधान पद का उपचुनाव आज
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत बकौली कला में प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव में मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती आठ अगस्त को होगी। उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने प्रशासन जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत पोलिंग पार्टी को मतदान स्थल पर भेज दिया है। वहीं चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अंतिम समय में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौली कला गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का चयन लेखपाल पद पर हो जाने के बाद जनवरी 2024 को प्रधान का पद रिक्त हो गया था। उसके लिए मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। एडीओ पंचायत गजानन पाल ने बताया कि कुल 2457 मतदाता चार बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक होगा। पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र पर पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिसकर्मी पर्याप्त मात्रा में तैनात किए हैं।

0000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed