फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Road to Lucknow and Ayodhya is easy

Sant Kabir Nagar News: लखनऊ और अयोध्या की राह आसान, एसी में करें सफर

Tue, 06 Aug 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Road to Lucknow and Ayodhya is easy
मेंहदावल। लंबे समय से दुश्वारियां झेल रहे मेंहदावल क्षेत्र के लोगों की लखनऊ और अयोध्या जाने की राह आसान हो गई है। तेज धूप ओर गर्मी में भी उनका सफर आरामदायक होगा। परिवहन विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के प्रयास से लखनऊ तक के एसी बस सेवा की मांग पूरी हो गई है। सोमवार से मेंहदावल में स्थित परिवहन निगम के बस स्टैंड को दो बसों की सौगात मिली। इसमें एक बस मेंहदावल से अयोध्या तक तो दूसरी बस मेंहदावल से लखनऊ तक चलने लगीं। दाेनों ही बसें वातानुकूलित हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी के प्रयास से स्थापित परिवहन निगम के बस स्टैंड पर काफी समय से बसों का टोटा चल रहा था। आसपास के लोग आवागमन में काफी दुश्वारियां झेलने को विवश थे। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से मेंहदावल से राजधानी के लिए बस संचालन की मांग कर रहे थे। मामले को लेकर लोगों ने क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी को भी मांग पत्र भी सौंपा था। अब जाकर लोगों की मांग पूरी हुई है। सोमवार को मेंहदावल परिवहन निगम के बस स्टैंड को दो बसों की सौगात मिली है। एक बस पनियरा से चलकर सुबह आठ बजे मेंहदावल परिवहन निगम के बस स्टैंड पर पहुंचेगी और यहां से यात्रियों को लेकर अयोध्या तक जाएगी। दूसरी बस पनियरा से चलकर चलकर 09:45 पर मेंहदावल पहुंचेगी और करीब 10 बजे यहां से यात्रियों को लेकर लखनऊ राजधानी के लिए निकलेगी। शाम को पांच बजे लखनऊ से यह बस मेंहदावल वाया पनियरा के लिए चलेगी। बस स्टैंड पर तैनात परिवहन विभाग के गोरखनाथ राय ने बताया कि इन दोनों बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया है। अब स्थानीय लोगों को लखनऊ जाने के लिए परिवहन निगम बस की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

000000000000000000000
मेंहदावल से लखनऊ तक वातानुकूलित बस चलने से लाेगों को राहत मिली है। अभी तक प्राइवेट बसों से ही सफर करना पड़ता था। इसके लिए बस का इंतजार भी होता था। अब डिपो से बस मिलेगी और समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र सिंह, मेंहदावल
0000000000000
मेंहदावल से अयोध्या और लखनऊ के लिए रोडवेज की बस मिली है। लोगों को अयोध्या जाने में आसानी होगी। इसके साथ ही लखनऊ तक का सफल भी सुगम होगा। सरकारी बस न चलने से दिक्कत हाे रही थी।
- ध्रुवचंद, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed