फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Rivers in spate, Saryu close to danger mark

Sant Kabir Nagar News: उफान पर नदियां, सरयू खतरे के निशान के करीब

Wed, 06 Aug 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Rivers in spate, Saryu close to danger mark
गायघाट गांव के चारो तरफ पहुंचा बाढ़ का पानी । - फोटो : संवाद
संतकबीरनगर/महुली। जिले की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। तबाही मचाने वाली सरयू, राप्ती और कुआनो का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सरयू के जलस्तर में लगातार बढ़ दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें डेढ़ सेंटीमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से पानी बढ़ रहा है। सरयू अब खतरे के निशान से महज 60 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बाढ़ की आशंका से लोग सहमे हुए दिख रहे हैं। वहीं लोगों के साथ ही विभाग ने भी बाढ़ से बचाव की तैयारियां शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सरयू पर संतकबीरनगर की सीमा पर बना एमबीडी बांध, जिसे रामपुर मदरहा-बहराडाडी बांध भी कहा जाता है, वह 32 किलोमीटर लंबा बांध है। यह धनघटा तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को बाढ़ से बचाता है। नदी इसी बांध पर कटान करती है। तुर्कवलिया, गायघाट, दौलतपुर, कंचनपुर समेत दर्जनों स्थानों पर कटान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध की सुरक्षा को लेकर अधिकारी पूरी तरह से सतर्क हैं। वर्तमान समय में नदी कहीं कटान तो नहीं कर रही है लेकिन पानी बांध के करीब पहुंच चुका है। तुर्कवलिया, गायघाट, ढोलबजवा, माझा खड़कपुर समेत अन्य स्थानों पर नदी का पानी जलनिकासी के लिए बनाए गए साइफन के जरिये रास्तों को डुबाे रहा है।

आधा दर्जन से अधिक गांव जो नदी और बांध के बीच में हैं वहां के लोग काफी सशंकित दिख रहे हैं, लेकिन उन्हें इसकी आदत भी पड़ चुकी है तो वह अपनी तैयारियों में भी जुटे हैं। कोई नाव बना रहा है तो कोई बाढ़ अधिक दिन रहने पर बाढ़ से बचने के इंतजाम देख रहा है। कुल मिलाकर कोई भयावह स्थिति नहीं है। नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed