फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Preparation for attachment of five accused

Sant Kabir Nagar News: पांच आरोपियों से कुर्की की तैयारी

Tue, 06 Aug 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Preparation for attachment of five accused
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम समेत अन्य मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व में हुई जांच में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले में जमकर धांधली सामने आई थी। जिसके बाद तत्कालीन सीओ की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था।जनपद में 101 पासपोर्ट वेरिफिकेशन में धांधली के बाद पुलिस ने एसपी के निर्देश पर केस दर्ज किया। इसके बाद से ही ताबड़-तोड़ कार्रवाई चल रही है। अब तक लगभग दो दर्जन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि आरोपी विजय सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जनपद गोरखपुर, महापाल पुत्र रामराज प्रसाद उर्फ त्यागी निवासी ग्राम दरियाबाद थाना दुधारा, सूरज गुप्ता निवासी चवरिया खुर्द थाना गगहा जनपद गोरखपुर, अनिल शुक्ला पुत्र रामसेवक निवासी देदापार खखाईचखोर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर और मोहम्मद अहमद पुत्र जबीउल्लाह निवासी आटा कला थाना दुधारा के खिलाफ न्यायालय ने 12 अप्रैल को एनबीडब्ल्यू जारी किया था। इसके साथ ही 26 जून को जारी 82 सीआरपीसी का तामिला भी कराया जा चुका है। इसके बाद भी उक्त सभी आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की संपत्ति कुर्की के लिए जल्द ही न्यायालय से आदेश प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed