{"_id":"66b91b92cfe307f22f036704","slug":"santkabirnagar-news-police-registered-a-case-against-10-members-of-the-scorpion-gang-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119088-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिच्छू गैंग के 10 सदस्यों पर पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिच्छू गैंग के 10 सदस्यों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
Mon, 12 Aug 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। शुक्रवार की देर शाम भाजपा पूर्वी मंडल के मंडल महामंत्री तथा उनके साथियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस मामले में सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बिच्छू गैंग के सदस्यों में हड़कंप मचा हुआ है और लोग घर छोड़कर फरार हैं।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के इमलीडिहा गांव निवासी भाजपा नेता कौशल त्रिपाठी शनिवार देर शाम अपने साथियों के साथ बाइक से जिला मुख्यालय से वापस मेंहदावल आ रहे थे। इसी दौरान रजिस्ट्री कार्यालय के समीप 15 से 20 की संख्या में कुछ युवकों ने उनके ऊपर हमला किया। जान बचाकर भाजपा नेता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे पर पहुंच गए जहां पुलिस की पिकेट लगी रहती है। जिसके कारण हमला करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में भाजपा नेता ने मेंहदावल पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए घटनास्थल पर मामले की जांच करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज निकाला। सीसीटीवी फुटेज तथा मौके पर मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ करते हुए केस पंजीकृत कर जेल भेजा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चर्चा में आए बिच्छू गैंग के लोगों में हड़कंप मच गया है। इस गैंग से जुड़े कई लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही मामले में जांच की जा रही है। 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था। सभी के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है।