{"_id":"66a6e1ffccd5dc79ed06e354","slug":"santkabirnagar-news-police-handed-over-missing-youth-to-family-members-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118403-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लापता युवक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लापता युवक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Mon, 29 Jul 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर से छह दिन पूर्व एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर परिजन ने स्थानीय थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को पुलिस ने गुमशुदा युवक को ढूंढ कर परिजनों को सौंप दिया।
क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी भगवान दास पुत्र भागीरथी ने बताया कि गत 19 जुलाई को उनका बेटा सुभाष चंद्र उम्र करीब 32 वर्ष गायब हो गया है। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो उन्होंने 20 जुलाई को इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन सुभाष चंद्र की खोज में दर-दर भटक रहे थे। रविवार को गुमशुदा युवक सुभाष चंद्र यादव पुत्र भगवानदास निवासी अलीनगर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को वापस आ जाने पर महुली पुलिस ने सुभाष चंद्र यादव उनके परिवारवालों को सुपुर्द किया।