{"_id":"66a6eb4502d65b8fa404c077","slug":"santkabirnagar-news-plants-in-pots-on-divider-will-not-dry-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118378-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहीं सूखेंगे डिवाइडर पर गमलों में लगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहीं सूखेंगे डिवाइडर पर गमलों में लगे पौधे
Mon, 29 Jul 2024 06:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के डिवाइडर पर गमलों में लगे पौधे अब नहीं सूखेंगे। इसके लिए डिवाइडर पर वाॅटर सप्लाई की पाइप लगाई जा रही है, जिससे एक जगह से शुरू करते ही सभी गमलों में पानी भर जाएगा। नगर पालिका के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की है। इसके साथ ही दिन में तीन से चार बार गमलों में पानी दिया जाएगा।
नगर पालिका परिषद ने शहर को हरा भरा रखने के लिए डिवाइडर पर गमला लगवाया है। इन गमलों में तरह-तरह के पौधे रोपित किए गए हैं। पौधे सूखने न पाएं, इसके लिए योजना भी तैयार की है। अभी तो इन पौधों में टैंकर के जरिए पानी दिया जा रहा था, लेकिन वह कर्मचारियों की लापरवाही से ये तरीका कारगर नहीं हो रहा था। नगर पालिका ने इसके लिए हर गमले के पास वॉटर सप्लाई की पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया है। मेंहदावल बाईपास से लेकर आजाद चौराहा और उसके बाद के डिवाइडर पर पाइपलाइन बिछाई जा रही है। हर पाइपलाइन से कुछ दूरी पर कनेक्शन दिया गया है। एक जगह से पानी चालू करते ही सभी गमलों में पानी भरने लगेगा। दो मिनट के बाद इसे बंदकर दिया जाएगा। इससे प्रतिदिन गमलों में तीन से चार बार पानी देने की तैयारी है ताकि पौधे सूखने न पाए।
नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल ने बताया कि गमलों में पाइप लाइन के जरिए पानी दिया जाएगा। इससे समय की बचत भी होगी और जाम की समस्या नहीं आएगी। इसके लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।