{"_id":"66fae756fe9266aae7090309","slug":"santkabirnagar-news-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121570-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ‘त्योहारों में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ‘त्योहारों में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई’
Mon, 30 Sep 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
बेलहर थाने पर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक
बेलहर। सोमवार को बेलहर थाने पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार नजदीक है। ऐसे में त्योहारों में खलल डालने वालों पर कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने के लिए सभी को सहयोग करना है। इसमें किसी के द्वारा यदि खलल डालने की सूचना मिल रही है तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें। जिससे पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित कर सकें। सीओ केशवनाथ ने कहा कि पुलिस सभी पर लगातार निगरानी कर रही है। सभी लोगों का सहयोग भी जरूरी है। इस दौरान एसओ जितेन्द्र कुमार यादव, अरुण राय, आफताब आलम, प्रभू, रामकेश शर्मा, कुलदीप कुमार, रिंकू यादव, रामचन्द्र चौधरी, सुरेंद्र, तबरेज आदि मौजूद रहे।