फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News : Kanwariyas came out dancing and singing, Mahadev's Jalabhishek was done at 12 o'clock in the night

Sant Kabir Nagar News: नाचते-गाते निकले कांवड़िए, रात 12 बजे महादेव का जलाभिषेक

Sun, 13 Jul 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 13 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News : Kanwariyas came out dancing and singing, Mahadev's Jalabhishek was done at 12 o'clock in the night
संतकबीरनगर। सावन के पहले सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम के साथ ही जिले के कुल 49 शिवालयों में भीड़ उमड़ी। जिले भर से कांवड़ियों का जत्था सरयू से जल लेकर रविवार शाम से ही मंदिर परिसर में पहुंचने लगे हैं। रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ ही जनपद की सीमा पर छह स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं जिले के अंदर कुल 25 स्थानों पर बैरियर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में तामेश्वरनाथ धाम समेत 49 शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों का जमावड़ा होगा। इसके लिए रविवार की दोपहर से ही शिवभक्त पवित्र सरयू का जल भरने के लिए मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों से धनघटा में बिड़हरघाट के लिए निकल लिए। वहीं, डीजे की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं का जत्था भी तामेश्वरनाथ धाम के लिए निकल चुका था।
विज्ञापन

दूर-दराज से आए श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक करने के साथ ही परिसर में लगने वाले सावन मेले का भी लुत्फ उठाएंगे। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी को देखते परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। मंदिर का पूरा परिसर सीसीटीवी की निगहबानी में रहेगा, जिसकी माॅनीटरिंग पुलिस के जिम्मे होगी। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि तामेश्वरनाथ परिसर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती रहेगी। परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है।
जलाभिषेक के लिए महिला और पुरुष की दो अलग-अलग लाइनें होंगी। मंदिर से लेकर पोखरे तक बैरिकेडिंग की जा चुकी है। किसी अनहोनी से निपटने के लिए परिसर में फायर टेंडर भी मौजूद रहेगा। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के मद्देनजर चिकित्सकों की टीम भी परिसर में मौजूद रहेगी। वहीं पोखरे में गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। कावड़ियों की सुरक्षा में तैनात रही पुलिस : श्रावण मास के पहले सोमवार को तामेश्वरनाथ को जलाभिषेक के लिए जल लेने बिडहर घाट स्थित सरयू नदी पर जा रहे कांवड़ियों की सुरक्षा में महुली पुलिस दिनभर क्षेत्राधिकारी के साथ मुस्तैद रही। इस दौरान किसी भी कांवड़िया को असुविधा न हो इसलिए पुलिस मुखलिसपुर से लेकर मैनसिर तक लगातार गश्त करती रही। भ्रमण के दौरान पुलिस क्षेत्रधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय ने क्षेत्र के मुखलिसपुर, नाथनगर और विश्वनाथपुर और मैनसिर आदि स्थानों पर जल भरने जा रहे कांवरियों से उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई असुविधा उन्हें नहीं होने पाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से कांवड़ियों का सम्मान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकार प्रियम राजशेखर पांडेय, थानाध्यक्ष रजनीश राय, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

अग्निशमन अधिकारी ने किया निरीक्षण : प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने रविवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर का अग्निशमन व्यवस्था और जीव रक्षा को देखते हुए निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और लोगों को अग्निकांड से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed