{"_id":"66a6ec3596bbfabcb600b894","slug":"santkabirnagar-news-electricity-supply-system-is-faltering-in-the-humid-heat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118386-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी में लड़खड़ा रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी में लड़खड़ा रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था
Mon, 29 Jul 2024 06:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोग उमस भरी गर्मी से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग बेहाल हैं। दोपहर और मध्य रात में बिजली बाधित होने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।
उपभोक्ता नूर आलम, दिलीप, कृष्णा चौरसिया, सुरेश चंद्र, अमरेश सिंह, आशीष, महेंद्र प्रसाद आदि लोगों ने कहा कि इस समय तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्म हवाएं चलती रहीं हैं। लोग गर्मी से परेशान रहे। लोगों को बिजली से राहत की उम्मीद थी, लेकिन बिजली भी दगा दे जा रही है। आए दिन 24 घंटे में 15-20 बार कटौती होती है। कभी-कभी तो कई घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रह रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। पंखा, कूलर, टीवी बार-बार की कटौती से जल जा रहे हैं। बार-बार बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने कहा कि गर्मी के बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पटरी से उतर जा रही है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के तार व ट्रांसफाॅर्मर हीट हो रहे हैं, जिसके कारण समस्या आ रही है। जहां भी गड़बड़ी मिलती है, वहां पर दूर कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाता है।