{"_id":"688909ab95ba249826093b19","slug":"santkabirnagar-news-case-filed-against-six-for-abetting-suicide-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136237-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
Tue, 29 Jul 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में पत्नी व ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर अप्रैल में संदिग्ध हालात में एक युवक ने आत्महत्या कर ली था। पुलिस के कार्रवाई न करने पर मृतक की मां ने कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी अमरनाथ, मंजू देवी, राजू गुप्ता, सुष्मिता गुप्ता, अभिषेक गुप्ता व सौरभ गुप्ता निवासीगण मुहल्ला निजामपुर, थाना तिवारीपुर जिला-गोरखपुर तथा दीपक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शहर के गोला बाजार निवासी आशा देवी ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि उनका पुत्र मुकेश कुमार गोला बाजार में अपनी पत्नी सुष्मिता गुप्ता की जिद पर परिवार से अलग होकर उनके नाम से निर्मित मकान में रहता था।
विज्ञापन
वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों के दबाव में परिवार से कोई ताल्लुक नहीं रखता था। सुष्मिता गुप्ता के पिता अमरनाथ, माता मंजू देवी और चाचा राजू गुप्ता के साथ सुष्मिता गुप्ता और उसके भाई अभिषेक व सौरभ उनके पुत्र को प्रताड़ित करते रहते। किसी बात पर नाराज होकर बहू सारे कपड़े गहने लेकर मायके चली गई थी।
बेटा जब भी उसे विदा कराकर लाने जाता था तो सभी उसे बेइज्जत और अपमानित व प्रताड़ित करते थे और विदाई नहीं करते थे। उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते थे। बेटे ने अपनी जमीन बेची थी, जिसमें से 10 लाख रुपये ससुर अमरनाथ ने ले लिया।
इसके बाद भी बेटे को प्रताड़ित करके दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। बेटा गोरखपुर पैरवी करने जाता तो वहां भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते। उपरोक्त लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने अपने मकान में आत्महत्या कर ली।