फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabir jayanti function end

चौका आरती और दीक्षा के साथ प्रकाट्योत्सव का समापन

Fri, 25 Jun 2021 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
santkabir jayanti function end
कबीर जयंती के अवसर पर कबीर समाधि परिसर में चौक आरती व गुरु पूजा होती हुई।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
चौका आरती और दीक्षा के साथ प्रकाट्योत्सव का समापन
विज्ञापन

- श्रद्धालुओं ने दीक्षा लेने के साथ गुरु पूजा की
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। संत कबीर की 623वीं प्रकाट्योत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार की देर शाम श्रद्धालुओं ने चौका आरती और दीक्षा लेने के साथ ही गुरु पूजा की। उसके बाद विधि विधान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर उपस्थित संतों के निर्गुण भजन से पूरा माहौल कबीरमय हो गया।
महंत विचार दास ने कहा कि बिना गुरु दीक्षा के मानव शरीर अधूरा माना गया है। मनुष्य जब गुरु दीक्षा प्राप्त कर लेता है तो उसे गुरु से अलौकिक ज्ञान प्राप्त होता रहता है। जिसके बाद व्यक्ति के जीवन में बदलाव आने लगता है। इसलिए सद्गुरु कबीर ने कहा है कि निराकार ब्रह्म को ही गुरू मान उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए जीवन के झंझावात से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सही मार्ग पर ले जाने वाला एक मात्र गुरू को ही माना गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कबीर के दोहे ‘गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागों पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय’ के साथ कहा कि सद्गुरु ही हमें गोविंद अर्थात परमात्मा का ज्ञान देता है। ऐसे में गुरु का स्थान स्वयं बड़ा हो जाता है। गुरु हमेशा अपने भक्तों को सत्य, प्रेम, सौहार्द के रास्ते पर चलने की सीख देता है। इस मौके पर कबीर के अनुयायी भक्तों ने चौका आरती के दौरान कलश स्थापित कर नारियल, फल, पान का पत्ता, धूप, दीप से पूजन आदि करने के बाद महंत विचार दास से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, सेवक दास, केशव दास, अरविंद दास शास्त्री, नागा दास, आनंद दास, अवधेश सिंह, कमल वर्मा, विजय तिवारी, विनोद दास, वैद्य रामसरन दास, रमा शंकर गुप्ता, ओम प्रकाश निर्भीक, अभिलाष दास, कमलेश साहेब, विनोद दास, संत आनंद दास, रतन साहेब, पुजारी शांति दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed