फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar News: Baghnagar-Bhatapara-Budhannagar road is in bad condition, potholes at many places, pedestrians troubled

Sant Kabir Nagar News: बाघनगर-भाटापारा-बुढ़ाननगर मार्ग बदहाल, जगह-जगह गड्ढे, राहगीर परेशान

Sat, 27 Jul 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar News: Baghnagar-Bhatapara-Budhannagar road is in bad condition, potholes at many places, pedestrians troubled
सेमरियावां। ब्लाॅक के बाघनगर-भाटपारा बुढ़ाननगर मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। सड़क बदहाली से राहगीर परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से गुहार के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने सड़क जल्द निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बाघनगर-भाटपारा-बुढ़ाननगर मार्ग लगभग तीन किलोमीटर लंबा है। मार्ग पर चार साल पहले भाटपारा तक मरम्मत कार्य कराया गया। सड़क की गुणवत्ता ठीक न होने से कुछ माह में ही सड़क टूट गई। क्षेत्र के अब्दुल अहद, मोहम्मद दीन, अदील अहमद, अबु हुरैरा, जाहिद, शमशीर अकबर, जुम्मन, मकसूद उर्फ न्नही, जियाउद्दीन, अलीम, गोली यादव, संजय यादव, मेराज अहमद आदि ने बताया कि इस मार्ग से निपनिया, बुढ़ाननगर, इटकोहवा, वासिन, पुरवां, भंगुरा आदि गांवों के राहगीर का आना-जाना है। इसी से लोग जिला मुख्यालय भी जाते हैं।बाघनगर कसबा में प्रतिदिन दैनिक जरूरतों के सामान लेने के लिए लोगों को आना-जाना पड़ता है। स्कूल बस से अक्सर गड्ढे में फंस जाती है। बारिश के महीने में तो बस का आवागमन बंद हो जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत होती हैं। सड़क की बदहाली को लेकर विभाग व जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बताया कि भाटापारा गांव के लोगों बड़े गड्ढे वाली जगहों पर ईंट के टुकड़े भर दिए गए हैं। तब जाकर सड़क पर स्कूल बस आने लगी है। लोगों ने बताया कि जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा से सड़क बदहाल है। पीडब्लूडी के एक्सईएन आरके पांडेय ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed