फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar News: 79 people died, 64 injured in 131 accidents in six months

Sant Kabir Nagar News: छह माह में हुए 131 हादसे में 79 लोगों की हुई मौत, 64 हुए घायल

Sat, 27 Jul 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 27 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar News: 79 people died, 64 injured in 131 accidents in six months
संतकबीरनगर। जनपद में सड़क दुर्घटना में हर माह औसतन 13 लोगों की मौत हो रही है। इनमें 90 फीसदी युवा और नाबालिग हादसे का शिकार होकर असमय अपनी जिंदगी गंवा रहे हैं। छह माह में हुए 131 हादसे में 79 लोग काल के गाल में समा गए हैं। वहीं 64 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में जनवरी माह से लेकर जून 30 तक 131 हादसे में 79 लोगों की मौत और 64 घायल हुए हैं। जानकारों का कहना है कि मरने वालों में 90 फीसदी युवा और नाबालिग हैं। इनमें भी ज्यादातर लोगों ने गाड़ी चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया था। जनपद में हर साल हादसे के आंकड़ों का रफ्तार बढ़ रहा है। वर्ष 2021 में 218, वर्ष 2022 मेेें 277 और वर्ष 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 323 हो गया। इसी तरह मरने वालों की भी संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। वर्ष 2021 में 132, वर्ष 2022 में 155 और वर्ष 2023 में 189 लोगों की मौत हुई। जबकि, वर्ष 2021 में 156, वर्ष 2022 में 169 और वर्ष 2023 में 193 लोग घायल हुए। वर्ष 2024 में भी छह माह का समय पूरा हो गया है। इस वर्ष भी औसतन हर माल 13 लोगों की मौत अभी तक हुई है। जिस पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

सड़क पर वाहन चलाने के दौरान इन बातों का रखे ख्याल
-हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने से दुर्घटना होने पर भी मौत की संभावना कम हो जाती है।
-वाहनों को निर्धारित गति में ही चलाए।
-हमेशा अपने की लेन में चले और वाहनों को ओवरटेक करने से बचें।
-लेन बदलने के लिए इंडीकेटर का प्रयोग करना चाहिए।
-लाल बत्ती का उल्लंघन कभी नहीं करना चाहिए।
-गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें।
-कभी भी गति सीमा को पार न करें।
00000000000000000000000000000
केस-एक
धनघटा थाना क्षेत्र के बभनौली स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने 12 जुलाई को संठी से मार्केटिंग करके घर जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे बभनौली निवासी अंगद प्रसाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- दो
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रक की चपेट में आने से दो जुलाई को एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान धनघटा थाना क्षेत्र के छोटकी महुई गांव निवासी मनीष गौंड़ के रूप में हुई।
केस-तीन
नेशनल हाईवे पर 27 जून को ग्राम भैंसहिया में सर्विस रोड के सामने गोरखपुर से अयोध्या जाने वाली लेन पर साइकिल सवार 54 वर्षीय गोरखपुर के सहजनवां निवासी राम मूरत पुत्र राम अचल यादव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
केस-चार
खलीलाबाद शहर के एसपी आवास के सामने 24 जून का हादसा हुआ। जिसमें 14 वर्षीय दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी एक बहन और बाइक सवार परिजन हादसे में घायल हो गए।

000000000000000000000000000000
जनवरी से जून माह तक हुई 131 सड़क दुर्घटना में 79 लोगों की मौत और 64 लोग घायल हुए हैं। ज्यादातर हादसे नियमों का उल्लंघन करने से होते हैं। हादसे से बचने के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना अति आवश्यक होता है। नाबालिगों को दुर्घटना से बचाने के लिए स्कूलों में शिक्षक छात्र को यातायात नियम की जानकारी दें तो काफी हद तक दुर्घटना कम हो सकती है।
परमहंस यादव, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed