फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar DM solved the problem of land, after getting the land, electricity sub-station will be built.

नए बिजली उपकेंद्र: जमीन का पेंच DM ने किया दूर, 25 हजार लोगों को मिलेगी निर्बाध आपूर्ति - नहीं होगा 'फाल्ट'

Sun, 10 Nov 2024 01:25 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 01:25 PM IST
सार

खलीलाबाद में विद्युत उपकेंद्र के लिए करीब आठ माह पहले मड़या में जमीन देखी गई थी। विवाद के बाद मामला कोर्ट में चला गया। बिजली समस्या को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पहल की। मगहर में दुर्गा मंदिर के पास जमीन खोजी गई। अब इसी जमीन पर नए उपकेंद्र बनेंगे।

विज्ञापन
Sant Kabir Nagar DM solved the problem of land, after getting the land, electricity sub-station will be built.
बिजली उपकेंद्र का स्विच यार्ड हिस्सा( सांकेतिक) - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

खलीलाबाद और मगहर में नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने में आ रही बाधा को प्रशासन ने दूर करा लिया है। साथ ही जमीन चिह्नित कर ली गई है। इससे पुरानी लाइनों पर लोड कम होगा और लोकल फाल्ट से निजात मिलेगा।
विज्ञापन


खलीलाबाद में विद्युत उपकेंद्र के लिए करीब आठ माह पहले मड़या में जमीन देखी गई थी। विवाद के बाद मामला कोर्ट में चला गया। इस पर आपत्ति दर्ज होने के बाद उपकेंद्र बनने में रोड़ा फंस गया। अब प्रशासन ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पास जमीन उपलब्ध करा दी है। इस स्थान पर बिजली उपकेंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन


नए उपकेंद्र बनने से शहर की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। साथ ही लोड कम होने से लोगों को लोकल फाल्ट की समस्या से राहत मिल सकेगी। बिजली निगम अब यहां पर कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Sant Kabir Nagar DM solved the problem of land, after getting the land, electricity sub-station will be built.
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर के दुर्गा मंदिर के पास मिली जमीन
मगहर में भी बिजली उपकेंद्र बनेगा, जिसके लिए जमीन का चिह्नांकन हो चुका है। दुर्गा मंदिर के पास नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे मगहर क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वैसे अभी पुरानी लाइन से आपूर्ति में लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नया विद्युत उपकेंद्र बनने से लोकल फाल्ट की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। अभी पुरानी विद्युत लाइन पर लोड अधिक है। जिसके चलते बिजली आपूर्ति में बाधा खड़ी हो रही है। बार-बार बिजली की ट्रिपिंग हो रही है:  संतराम, बड़गाें , खलीलाबाद

मगहर में नया विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी। उम्मीद है कि जल्द ही कार्य शुरू होगा और उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति मिल सकेगी: अवधेश सिंह, मगहर

खलीलाबाद और मगहर में नया विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन हो गया है। जमीन विद्युत निगम को दे दी गई है। जल्द ही यहां पर कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है: महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed