{"_id":"672c72f34b99ad464806de2b","slug":"sant-kabir-nagar-dm-directed-departmental-responsibilities-to-make-family-id-2024-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विभागों को दी जिम्मेदारी: शासन की योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचे, DM खुद कर रहे निगरानी- तय किया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों को दी जिम्मेदारी: शासन की योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचे, DM खुद कर रहे निगरानी- तय किया लक्ष्य
Thu, 07 Nov 2024 01:27 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:27 PM IST
सार
डीएम ने सीडीओ सहित फैमिली आईडी एक परिवार-एक पहचान योजना से संबंधित प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभाग से संबंधित उन परिवारों का जिनकी फैमिली आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनकी फैमिली आईडी अभियान चलाकर बना दी जाए। खुद इसकी निगरानी करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को रोजाना 20 आईडी का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीएम महेंद्र सिंह तंवर फैमिली आईडी का नामांकन बढ़ाए जाने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सीडीओ सहित फैमिली आईडी एक परिवार-एक पहचान योजना से संबंधित प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभाग से संबंधित उन परिवारों का जिनकी फैमिली आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनकी फैमिली आईडी अभियान चलाकर बना दी जाए।
विज्ञापन
फैमिली आईडी के अंतर्गत गैर राशन कार्ड धारक परिवारों द्वारा फैमिली आईडी पोर्टल पर आवेदन की व्यवस्था संचालित है। शासन की प्राथमिकता अनुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे परिवारों एवं सेवाओं जिनके आधार पर लाभार्थीपरक योजनाओं की पात्रता निर्धारित की जाती है।
विज्ञापन
उन सभी को फैमिली आईडी से आच्छादन की कार्रवाई किया जाना है।उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायत में नियुक्त पंचायत सहायक प्रत्येक दिन कम से कम 20 फैमिली आईडी बनाने का कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन