{"_id":"666e03b5eafef2032e09238a","slug":"sangam-portal-will-ease-the-path-to-employment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116146-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रोजगार की राह आसान करेगा संगम पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रोजगार की राह आसान करेगा संगम पोर्टल
Sun, 16 Jun 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सेवायोजन विभाग ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर अहम कदम बढ़ाया है। रोजगार संगम पोर्टल से बेरोजगार युवाओं को जोड़ा जाएगा। युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार मिलना आसान हो जाएगा। जिले में यह प्रक्रिया जुलाई से शुरू हो जाएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से रोजगार संगम पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस पर कोई भी युवा आसानी से पंजीयन कर सकता है। जनपद में संचालित सभी डिग्री कॉलेजों को इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इससे युवा आउटसोर्सिंग की नौकरी आसानी से प्राप्त कर सकता है। जिले के स्थित सभी महाविद्यालय, टेक्निकल शिक्षण संस्थान में डिग्री प्राप्त कर चुके युवाओं का ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। युवा इससे जुड़कर संबंधित विभाग में आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
युवा मेडिकल, टेक्निकल, एजुकेशन, कंप्यूटर, खेलकूद, बाल विकास, उद्यान, महिला कल्याण सहित कई विभागों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। आधार कार्ड, 12वीं, स्नातक की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन करना होगा। पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने वाले युवा प्रदेश व देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। सेवा योजन विभाग की ओर से रोजगार संगम पोर्टल को लांच किया गया है। इससे जिले के महाविद्यालयों को जोड़ा जाएगा। इसमें नौकरी पाने के लिए युवा आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
राेजगार संगम पोर्टल की शुरुआत हुई है। महाविद्यालयों समेत कई संस्थाओं को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे युवाओं को इधर, उधर भटकना नहीं पड़ेगा, उन्हें एक ही प्लेटफाॅर्म पर रोजगार प्रदेश व देश में उपलब्ध होगा। जुलाई से यह पोर्टल काम करना शुरू कर देगा।
- शैलेंद्र शुक्ल, जिला सेवायोजन अधिकारी