फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sanchari rog abhiyan from today

आज से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Thu, 30 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
sanchari rog abhiyan from today
आज से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन

पौली में जागरुकता के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में 15 जुलाई तक विभिन्न विभागों के समन्वय से लोगों को जागरूक किया जाएगा और साफ-सफाई आदि के कार्य किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगी।

एक जुलाई को सीएमओ कार्यालय से जागरुकता के लिए वाहनों को रवाना किया जाएगा। जो क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही गांवों में साफ-सफाई, जलभराव को रोकने सहित विभिन्न कार्य होंगे। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पौली ब्लॉक में यूनिसेफ के तत्वावधान में ग्राम प्रधानों, पंचायत कर्मियों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें यूनिसेफ की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पूजा सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जलजनित बीमारियों की रोकथाम जरूरी है। ऐसे में लोगों को स्वच्छ पानी का सेवन करना चाहिए। अपने आसपास साफ-सफाई रखें और गंदगी न होने दें। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान बगैर सभी के सहयोग से सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इस समय कोविड महामारी को प्रकोप है। ऐसे में कोविड प्रोटाकॉल का पालन अवश्य करें। मलेरिया रोगियों की पहचान की जाए। इस दौरान जगदंबा देवी, संजू प्रभा, सुनीता, विमला, चंद्रकला, सुशीला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed