फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Samples of salty and Nepali oil were taken.

Sant Kabir Nagar News: नमकीन और नेपाली तेल का लिया नमूना

Fri, 20 Feb 2026 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Samples of salty and Nepali oil were taken.
सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अ​धिकारी।
संतकबीरनगर। होली पर्व के मद्देनजर शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड दो सतीश कुमार के नेतृत्व में धनघटा तहसील के हैंसर बाजार में जांच की गई। इस दौरान नमकीन का एक और नेपाली तेल का एक नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि हैंसर बाजार में शरण किराना की जांच की गई। यहां से एक नमूना नमकीन का संग्रहित किया गया। इसके साथ ही केदारनाथ तिलक राम फॉर्म जो बस्ती की है और बस्ती से टांडा के लिए नेपाली तेल भेजा जा रहा था, उसका एक नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य प्रतिष्ठान में साफ सफाई न होने पर सुधार नोटिस दी गई साथ ही साथ खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा पंजीकरण के माध्यम से व्यवसाय कर रहा था, जिसे लाइसेंस में परिवर्तन कराने के लिए निर्देश दिए गए। संग्रहित नमूने को खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed