फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Samarth Uttar Pradesh should make the Vikas Uttar Pradesh campaign successful: DM

समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश अभियान को बनाएं सफल : डीएम

Sat, 06 Sep 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Samarth Uttar Pradesh should make the Vikas Uttar Pradesh campaign successful: DM
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शासन की मंशा के अनुसार विकसित भारत@2047 के द्वारा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित करने के उद्देश्य से समावेशी विकास, तकनीकी नवाचार और सतत प्रगति के मिशन को आधारित किया गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के जरिए प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन

इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक प्रबुद्ध समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना प्रस्तावित है। यह विजन डॉक्यूमेट 03 थीम-अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर-कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन सरक्षण, औद्योगिक विकास आईटी एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिक, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केंद्रीत करते हुए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

विगत आठ वर्षों में प्रदेश की विकास यात्रा के संबंध में राज्य के विकास के लिए रोड मैप पर चर्चा की जाएगी। जनपद में आयोजित होने वाले समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के लिए जनपद स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल तथा विकास खंड स्तर पर बीडीओ को नोडल तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सह-नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed