फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Salary of two sweepers will stop

Sant Kabir Nagar News: दो सफाई कर्मियों का रुकेगा वेतन

Fri, 24 Feb 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Salary of two sweepers will stop
गांवों में चौपाल लगाकर सुनीं गईं समस्याएं, कोटेदार पर घटतौली का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के गांवों में शुक्रवार को चौपाल लगाया गया। इसमें कोटेदार पर घटतौली करने की शिकायत हुई। सफाई कर्मियों के गांव में न आने का मुद्दा भी उठाया गया। इस दौरान दो सफाई कर्मियों का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए।
धनघटा संवाद के अनुसार बीडीओ अमरेश सिंह चौहान और एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा शुक्रवार को ओनबिलाई उर्फ ओनिया और जमिरा में जन चौपाल लगाया। ओनबिलाई के ग्रामीण धनन्जय, सुभावती देवी, कमलावती देवी आदि ने शिकायत की कोटेदार अनाज वितरण में घटतौली कर रहे हैं। यूनिट के हिसाब से अनाज नहीं मिल रहा है। बीडीओ ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में तीन सफाई कर्मी तैनात हैं, लेकिन दो कर्मी कार्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं। गंदगी पसरी हुई है। बीडीओ ने एडीओ पंचायत से सफाई कर्मी इश्तियाक अहमद और विनोद कुमार का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। अभिभावकों ने शिकायत की कि परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की ओर से रुचि नहीं लेने से बच्चों की संख्या काफी कम है। गुणवत्ता परख शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसके बाद दोनों अधिकारी जमीरा पहुंचे और वहां भी लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत बालमपुर और डेबरी में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। ग्राम पंचायत बालमपुर में लगाई गई चौपाल में 44 लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। इसमें अधिकतर मामले वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन और किसान सम्मान निधि से संबंधित रहे। एडीओ आईएसबी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बालमपुर में दस मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी तरह डेबरी में लगाए गए चौपाल में 27 मामले पेश हुए यहां पर भी अधिकतर मामले पेंशन और किसान सम्मान निधि से संबंधित रहे। 17 मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।

इस दौरान प्रमुख कालिंदी चौहान, खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह, ग्राम प्रधान लखी प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। बेलहर संवाद के अनुसार बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत छपवा और कुशहरा में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम किसान आवास राशन कार्ड संबंधित मामले आए। कुल सात मामले आए। लोगों ने समस्या का समाधान कराए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed