{"_id":"63162d486a609b63a30d25d1","slug":"salary-not-given-from-11-month-khalilabad-news-gkp449486289","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात श्रमिकों को 11 महीने से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात श्रमिकों को 11 महीने से नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन
मानदेय की मांग को लेकर विकास भवन में सीडीओ से मिलते गौआश्रय केंद्र में पशुओ की देखभाल करने वाले ल?
- फोटो : KHALILABAD
सात श्रमिकों को 11 महीने से नहीं मिला मानदेय
- सीडीओ से मिलकर मानदेय का भुगतान कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के गोआश्रय केंद्र बढ़या ठाठर में गोवंश की देखरेख करने वाले सात श्रमिकों को 11 महीने से मानदेय नहीं मिला है। जिसकी वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। श्रमिकों ने सीडीओ से मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की।
बढ़या ठाठर वृहद गोआश्रय केंद्र के केयर टेकर पवन कुमार सिंह और विजय निषाद ने बताया कि वर्तमान में केंद्र पर 255 पशु संरक्षित हैं। यहां पर रामसागर, राजदेव, रामललित, राम भजन समेत सात श्रमिक पशुओं की देखभाल करते हैं। उन्होंने बताया कि पशुओं की देखभाल करने वाले श्रमिकों को 11 महीने से मानदेय नहीं मिला है। प्रत्येक को पांच रुपये महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाना है।
उन्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त महीने का भूसे का पैसा भी नहीं मिला है। पशुओं को कोई समस्या न हो, इसके लिए सीडीओ को पहले की आगाह किया। सीडीओ अतुल मिश्रा ने बताया कि बीडीओ मेंहदावल को निर्देश दिए गए हैं कि श्रमिकों का पारिश्रमिक अविलंब दिलवाएं। संबंधित ग्राम पंचायतों से संपर्क करके 15वां वित्त के बजट से श्रमिकों को भुगतान कराया जाता है। भूसे, चारा, चोकर, खली की कोई समस्या नहीं है।