फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Salaries of nine ANMs found absent from the meeting stopped

Sant Kabir Nagar News: बैठक से गैरहाजिर मिलीं नौ एएनएम का वेतन रोका

Tue, 30 Apr 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Salaries of nine ANMs found absent from the meeting stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। सीएमओ ने मंगलवार को पीएचसी बघौली पर एएनएम के साथ बैठक की। इस दौरान गैरहाजिर मिलीं नौ एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की।


सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, डीपीएम विनीत कुमार श्रीवास्तव, बीसीपीएम संजीव कुमार सिंह, बीपीएम विनय श्रीवास्तव सुबह 11 बजे पीएचसी बघौली पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। उसके बाद पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एएनएम के साथ सभागार में विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा की। इस दौरान आभा आईडी, यू-विन, जन्म प्रमाणपत्र, आरसीएच रजिस्टर, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य बिंदुओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि हर हाल में यू-विन पोर्टल पर किए जा रहे कार्यों के डाटा को अपलोड करना होगा। गैरहाजिर एएनएम रिंकी सिंह, अंजनी सिंह, प्रीती मिश्रा, वसुंधरा श्रीवास्तव, कुसमावती देवी, पूनम गुप्ता, रेखा देवी, प्रियंका पांडेय व रेनू सिंह का वेतन बाधित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed