{"_id":"66faeb1617eea36c600edbcf","slug":"sakshi-won-gold-in-state-level-wrestling-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121540-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रदेशस्तरीय कुश्ती में साक्षी ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रदेशस्तरीय कुश्ती में साक्षी ने जीता गोल्ड
Mon, 30 Sep 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
- गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम में 68वीं प्रदेशस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम में चल रहे 68वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी साक्षी पाल ने 50 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उनकी सफलता पर डीआईओएस और बीएसए समेत अन्य ने बधाई दी है।
माध्यमिक विद्यालयों की 68वीं प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम गोरखपुर में 29 सितंबर से तीन अक्तूबर तक तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता में दूसरे दिन बस्ती मंडल की सब जूनियर 50 किलो भार वर्ग बालिका वर्ग में जिले की संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर की छात्रा साक्षी पाल ने 50 किलो भार वर्ग के सभी पहलवानों को हराते हुए गोल्ड मेडल जीता।
अब साक्षी गोरखपुर में ही आयोजित सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। साक्षी पाल ने बताया कि गुरुजनों और परिवार के सहयोग से यह सफलता मिली है। आगे भी वह मेहनत करेंगी ताकि जिले का नाम देश स्तर तक रोशन हो सके।
विज्ञापन
साक्षी की सफलता पर डीआईओएस हरिशचंद नाथ, बीएसए अमित सिंह, खेल शिक्षक जोखू प्रसाद, उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार समेत अन्य ने बधाई दी है।