फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sadbhawana prograame held

गांवों को खुशहाल बनाएं प्रधान : कुशल तिवारी

Mon, 01 Nov 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
sadbhawana prograame held
सेमरियावां ब्लाक सभागार में आयोजित सदभाना भेंट कार्यक्रम को संबोधित करते में पूर्व सांसद भीष्म - फोटो : KHALILABAD
गांवों को खुशहाल बनाएं प्रधान : कुशल तिवारी
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक सभागार में सद्भावना भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में सोमवार को सद्भावना भेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी व अन्य जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी का अभिनंदन किया।

पूर्व सांसद ने कहा कि जाति-धर्म के बंधन को तोड़कर एक-दूसरे को जोड़ना, मेल-मिलाप कराना, सबसे बड़ा धर्म और इंसानियत है। इसमें लोगों को आगे आने की जरूरत है। इलाके में आपसी सौहार्द बनाए रखें, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम रहनी चाहिए। पंचायत राज व्यवस्था में बहुत ताकत है। ग्राम प्रधान अपनी ताकत को समझें। ग्राम पंचायत मजबूत होगी तो गांव का समाज मजबूत और खुशहाल होगा। इसके साथ ही गांवों में बेहतर विकास होगा। गांव के साथ इलाका मजबूत होगा तो हम सबको फख्र महसूस होगा। प्रधान को गांव वालों के सहयोग से गांव का बेहतर गांव बनाने की जरूरत है। ग्राम प्रधान को अपनी जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैयद तारिक हुसैन व मौलाना मोहम्मद हुसैन और अध्यक्षता पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद ने की। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष इनामुल्लाह, साजिद खान, मो. तैयब, नबीउल्लाह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मास्टर रईस, संजय सिंह, प्रधान अब्दुल हकीम, प्रधान इल्ताफुर्रहमान, अबूबकर चौधरी, मुनीर अहमद, पूर्व बीडीसी निहाल अहमद, हबीबुर्रहमान, गुफरान मुनीर, इरफान अहमद, प्रधान शमशाद अहमद, मशहूद अहमद उर्फ फोटू, मौलाना मोहम्मद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed