फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sabiha Khatoon becomes village head by one vote in recount

Sant Kabir Nagar News: पुनर्मतगणना में एक वोट से सबीहा खातून बनी ग्राम प्रधान

Tue, 30 Jan 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sabiha Khatoon becomes village head by one vote in recount
- उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई पुनर्मतगणना
विज्ञापन

- हारे प्रत्याशी के भाई ने आत्महत्या का प्रयास कर फैला दी सनसनी

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमवार को सांथा ब्लाॅक के मेंहदूपार ग्राम पंचायत की पुनर्मतगणना मेंहदावल तहसील परिसर में कराई गई। मतगणना एसडीएम की देखरेख संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शाम को मतगणना का परिणाम आया तो सबीना खातून पत्नी गयासुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फरजाना खातून को एक मत से चुनाव हरा दिया। इसके बाद हारे हुए प्रत्याशी के भाई ने आत्महत्या का प्रयास कर तहसील परिसर में सनसनी फैला दी, हालांकि पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाल लिया।
सांथा विकास खंड के मेंहदूपार ग्राम पंचायत में मई 2021 में हुए पंचायत चुनाव में सबीहा खातून पत्नी गयासुद्दीन ने निकटतम प्रतिद्वंदी फरजाना खातून को दो मतों से चुनाव हराया था। इस मामले में प्रतिद्वंदी फरजाना खातून ने एसडीएम न्यायालय मेंहदावल में वाद दाखिल कर पुनर्मतगणना की मांग की थी। जिस पर तत्कालीन एसडीएम योगेश्वर सिंह ने 23 फरवरी 2023 को पुनर्मतगणना कराने का आदेश दिया था। पुनर्मतगणना हो ही रही थी कि हाइकोर्ट ने रोक लगा दी। जिस पर फरजाना खातून ने उच्च न्यायालय में जाकर स्थगन आदेश को खारिज करवाया और दोबारा मतगणना कराए जाने का आदेश उच्च न्यायालय से लेकर आईं।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम अरुण कुमार की देखरेख में मेंहदूपार ग्राम पंचायत के प्रधान पद की दोबारा मतगणना हुई। जिसमे प्रथम राउंड की मतगणना में फरजाना चुनाव चिह्न कार को बूथ संख्या एक पर 148 मत मिले। वहीं सबीहा खातून चुनाव चिह्न कैमरा को 143 मत मिले। इसके अलावा बूथ संख्या दो पर फरजाना 95 और सबीहा को 99 मत मिले। तीसरे व चौथे राउंड में फरजाना को कुल मिलाकर 515 मत व सबीहा को कुल 516 मत मिले। वहीं एक अवैध मत को लेकर दोनों पक्षो के वकीलों में काफी बहस हुई दोनों ने अपना-अपना तर्क रखा। इस तरह वर्तमान प्रधान ने एक मतों से जीत दर्ज की। कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
सांथा विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मेंहदूपार के पुनर्मतगणना का कार्य तहसील में शुरु होने के पूर्व यहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल विजय कुमार दुबे व धर्मसिंहवा एसओ इंद्रभूषण सिंह की देखरेख में मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। इस दौरान प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बेरिकेडिंग आदि की व्यवस्था भी की थी। मतगणना में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी।



बोले उम्मीदवार
कोर्ट के आदेश पर ग्राम पंचायत मेंहदूपार की मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से हुई है। पराजित उम्मीदवार अनावश्यक रूप से गलत आरोप लगा रही हैं। मतगणना की प्रशासन ने रिकाॅर्डिंग कराई है। - सबीहा खातून, विजयी

मतगणना में धांधली की गई। अंगूठा लगा मेरा बैलेट पेपर अवैध घोषित किया गया, जबकि विपक्षी का अंगूठा लगा बैलेट पेपर वैध किया गया। मतगणना में शामिल लोग आर्थिक प्रभाव में विपक्षी सबीना को एक मत से जीत दिला दिए मामले को कोर्ट के समक्ष उठाऊंगी। - फरजाना खातून, प्रतिद्वंद्वी


कोर्ट के आदेश पर कराई गई मतगणना की रिकाॅर्डिंग के साथ ही पारदर्शी व्यवस्था में संपन्न कराई गई है। विपक्षी का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। मतगणना दोनों पक्ष के एजेंट व अधिवक्ता के सामने कराया गया है।

- अरूण कुमार, एसडीएम मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed