{"_id":"6aaae0996535642d110b08da","slug":"running-track-damaged-by-rain-home-guard-pet-now-in-lucknow-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157431-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश से खराब हुआ रनिंग ट्रैक होमगार्ड पीईटी अब लखनऊ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश से खराब हुआ रनिंग ट्रैक होमगार्ड पीईटी अब लखनऊ में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत जिले में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का केंद्र बदल दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण रिजर्व पुलिस लाइंस, का रनिंग ट्रैक खराब हो गया है। इसके चलते अब यहां निर्धारित पीईटी को संशोधित कर लखनऊ में कराने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, रिजर्व पुलिस लाइंस के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 सितंबर से डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि और समय अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र पर अंकित होगा।
बोर्ड के अनुसार संतकबीरनगर केंद्र के अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र 16 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। इसी प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र, तिथि और समय के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परीक्षा केंद्र और तिथियों के लिए जारी किए गए प्रवेश पत्र के बाद पहले जारी प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज केंद्र और समय की जानकारी अवश्य जांचने की सलाह दी गई है।