फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rules flouted... sweets being sold without expiry date

Sant Kabir Nagar News: नियम ताक पर... बिना एक्सपायरी डेट लिखे बिक रहीं मिठाइयां

Tue, 29 Oct 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rules flouted... sweets being sold without expiry date
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सरकार ने लोगों को शुद्ध और गुणवत्ता से भरपूर मिठाई उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मिठाई बेचने वाले दुकानदारों को डिस्प्ले मिठाई ट्रेय पर एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी किया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों पर ऐसा नहीं हो रहा है। बिना एक्सपायरी डेट लिखे मिठाइयां बेधड़क बिक रहीं हैं। दुकानदार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालांकि खाद्य विभाग ने तीन दिन के अंदर कई मिठाइयों को नष्ट कराया है। इनमे सबसे ज्यादा छेना की मिठाइयां शामिल हैं। खाद्य विभाग का कहना है कि दुकानों की लगातार जांच की जा रही है और हिदायत भी दी जा रही है। वहीं डॉक्टर की मानें तो खराब मिठाई खाने से डायरिया, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में मिठाई दुकानदार भी अधिक से अधिक मुनाफा कमाने में जुट गए हैं। मिठाइयों में मिलावट का खेल शुरू हो गया है। अगर आप मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो सावधानी जरूरी है। आप मिठाई जाचं परख कर खरीदें। कहीं ऐसा न हो कि बिना सावधानी बरतें मिठाई खरीदें और सेहत के साथ खिलवाड़ हो जाए।
विज्ञापन

शहर के किसी भी दुकान पर ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। इसका फायदा उठाकर शहर सहित ग्रामीण अंचल के अधिकांश दुकानदार लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। दुकानदार मिठाई के बनने और उसके एक्सपायर होने की तिथि न लिखकर धड़ल्ले से इन्हें डिब्बों में पैक कर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में ग्राहकों को पता भी नहीं चल रहा कि मिठाई कब की बनी हुई है और कब तक चलेगी, जबकि नियमानुसार दुकानदारों को मिठाइयों के स्टॉल पर यह साफ-साफ लिखना है कि कौन सी मिठाई कब बनी है और कितने दिनों तक चलेगी। चौंकाने वाली बात है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ ने दो साल पहले से यह नियम लागू किया था, लेकिन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग इसे लेकर संजीदा नहीं है। ऐसे में सब कुछ कागजों में चल रहा है।

डायरिया, फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द की बढ़ सकती है परेशानी : जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामशंकर ने बताया कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि जो हम जो खा रहे हैं कहीं वह एक्सपायर तो नहीं है। अगर ऐसा है तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपायरी मिठाई के खाने से जी मिचलाना, बुखार आना, फूड पॉइजनिंग, डायरिया, पेट दर्द आदि की परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed