फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   RTE application will start from today, admission process will be completed in four stages

Sant Kabir Nagar News: आज से शुरू होगा आरटीई का आवेदन, चार चरणों में पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 30 Nov 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
RTE application will start from today, admission process will be completed in four stages
- नया शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की योजना
विज्ञापन


संतकबीरनगर। गरीब बच्चों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा एक और पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश दिलाने का कार्यक्रम विभाग ने जारी कर दिया है। कोशिश की जा रही है कि इस बार अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र के पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि चार चरणों में आवेदन लिए जाएंगे। सभी चरणों में लाटरी के माध्यम से चयन होगा। पहले चरण का आवेदन एक दिसंबर से शुरू होंगे। यह आवेदन 19 दिसंबर तक किए जा सकेंग। 20 से 23 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों को लॉक किया जाएगा। 24 दिसंबर को लाटरी निकाली जाएगी। 27 दिसंबर को चयनित बच्चों की आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी। इसी तरह से दूसरे चरण के आवेदन एक जनवरी से शुरू होकर 19 जनवरी तक चलेंगे। 24 जनवरी को लाटरी निकलेगी और 27 जनवरी को चयनित बच्चों की आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी। तीसरे चरण के आवेदन एक फरवरी से 19 फरवरी तक लिए जाएंगे। 24 फरवरी को लाटरी निकलेगी और 27 फरवरी तक सूची जारी हेाग। इसी तरह से चौथे व अंतिम चरण में एक मार्च से आवेदन शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। 24 मार्च को लाटरी निकलेगी और 27 मार्च को विद्यालय आवंटन की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि आरटीई के तहत होने वाली परेशानियों के लिए निराकरण कार्यालय समेत सभी ब्लॉकों पर हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गई है। इसमें कंप्यूटर आपरेटर और ब्लॉक एमआईएस की डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed