फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rs 3.50 lakhs were embezzled in the name of land.

Sant Kabir Nagar News: जमीन के नाम पर 3.50 लाख रुपये हड़पे रुपये

Tue, 02 Apr 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.50 lakhs were embezzled in the name of land.
- धनघटा क्षेत्र के बइसा गांव का मामला, वापस मांगने पर की मारपीट
विज्ञापन


संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के चपरा पूर्वी मौजा के बइसा गांव में जमीन के नाम पर 3.50 लाख रुपये हड़पने का मामला पुलिस के सामने आया। रूपये वापस मांगने पर पीडित के साथ मारपीटकर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चपरा पूर्वी मौजा बईसा निवासी सरोजा ने दिए शिकायत में बताया कि उनके पति दिव्यांग व लाचार हैं। पति को झांसे में लेकर दो मार्च को फरेब व जालसाजी करके रितेश निवासी बइसा बहला-फुसला व प्रलोभन देकर मददगार सावित्री देवी व गुड़िया देवी निवासी चपरा पूर्वी नौ लाख रुपये देने का आश्वासन देकर करा दिए। जिसमें रितेश व पीड़िता खुद गवाह हैं। दस्तावेज में बैंक का दो चेक दर्शाकर 3.50 लाख रुपये भी हड़प लिए। जानकारी होने पर जब वह पति के साथ जाकर एतराज जताकर भुगतान मांगने लगी तो विपक्षी रकम वापस न करने की बात करते हुए गाली देते हुए मारा-पीटा। साथ ही हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत करने पर और जानकारी होने के बाद विपक्षी घर पर चढ़कर हत्या की धमकी दी। पुलिस ने मामले में शिकायतपत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed