{"_id":"6866c81c28f203186f09c7b8","slug":"rs-19-crore-fraud-in-gst-in-the-name-of-fake-firm-khalilabad-news-c-7-1-gkp1039-991495-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फर्जी फर्म के नाम पर जीएसटी में 19 करोड़ का गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फर्जी फर्म के नाम पर जीएसटी में 19 करोड़ का गोलमाल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। फर्जी फर्म के नाम पर लगभग 19 करोड़ रुपये की जीएसटी का फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में रजिस्ट्रेशन में दर्शाए गए पते पर कोई भी फर्म का कोई कार्यालय नहीं मिला। सहायक आयुक्त राज्य कर ने इस मामले में खलीलाबाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया है।
सहायक आयुक्त राज्य कर अरविंद कुमार ने बताया कि फर्जी फर्म के नाम पर जीएसटी चोरी की जांच की जा रही है। इसी जांच में पता चला कि प्रतापगढ़ के रहने वाले रंजीत सिंह यादव ने खलीलाबाद के फायर स्टेशन खलीलाबाद सिटी रोड के पते पर यादव इंटरप्राइजेज नाम से फर्म का पंजीकरण कराया है। जांच में पता चला कि यहां इस नाम से कोई फर्म नहीं है। इस फर्म ने बिना किसी बिक्री के फर्जी तरीके से मई में जीएसटी रिटर्न में 18,96,53,679 रुपये का फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) यानी टैक्स भुगतान दर्शाया।
इसमें बताया कि गुरुग्राम के जीएफसी-577-सी फंट आर/बिहार सिविल लाइंस रोड की फर्म श्री अल्फा इंटरप्राइजेज को 253 बिल के जरिये 39 करोड़ 23 लाख और नई दिल्ली के अजय की फर्म श्री राधे इंटर प्राइजेज को 248 इनवाइस के माध्यम से 37 करोड़ 86 लाख रुपये की माल सप्लाई किया। जांच में यह फर्जी निकला। फर्म ने फर्जी कागजात की मदद से आईटीसी यानी टैक्स भुगतान दिखाया। आईटीसी पर रोक लगाकर बताई गई दोनों फर्म की भी जांच कराई जा रही है। सीओ खलीलाबाद अजय सिंह ने बताया कि जीएसटी चोरी के के मामले में कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।