फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   RPSF jawan raises uproot

आरपीएसएफ जवान ने मचाया उत्पात

Wed, 15 Mar 2017 11:10 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 15 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
RPSF jawan raises uproot
घायल रामसजीवन - फोटो : अमर उजाला
महुली क्षेत्र के रामपुर के निवासी आरपीएसएफ जवान के तांडव से गांव के लोग सहम गए। बुधवार को जवान ने पहले अपने पट्टीदार पर लोहे की राड से प्रहार कर घायल कर दिया, फिर महुली में एक स्कूल वाहन के चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने जवान को  पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


रामपुर में रविवार रात गांव निवासी आरपीएसएफ जवान इंद्रेश चौधरी पुत्र भगवानदास गांव के ही एक व्यक्ति के घर में जबरियां घुस गया था। सूचना पर पुलिस उसे थाने ले गई। सोमवार सुबह उसने थाने से भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया गया। मंगलवार को रिहा होने के बाद वह अपने गांव पहुंचा। आरोप है बुधवार सुबह उनके पट्टीदार रामसजीवन (55) पुत्र रामानंद अपने बरामदे में चाय पी रहे थे। इसी दौरान इंद्रेश ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वह महुली भाग गया। 
विज्ञापन


यहां उसने स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक मैजिक को रोककर उसे खलीलाबाद छोड़ने का दबाव बनाने लगा। चालक द्वारा मना करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर आसपास के लोगों ने जवान की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज भीड़ के चंगुल से बचा कर जवान को हिरासत में लेकर थाने गई। इधर, रणजीत चौधरी ने गांव के रहने वाले आरपीएसएफ के जवान इंद्रेश चौधरी पर अपने पिता रामसजीवन पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जवान के खिलाफ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जवान के घर वालों का आरोप था कि इंद्रेश पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में हैं। इसी कारण उसे आरपीएसएफ से इलाज के लिए छुट्टी मिली है। एसओ जेएन त्रिपाठी ने बताया कि आरपीएसएफ के जवान ने गांव के रामसजीवन पर हमला कर दिया है। जिससे घायल के नाक पर काफी चोट आई और जिला अस्पताल रेफर हो गया है। महुली में भी एक स्कूल वाहन के चालक से हाथापाई कर ली। घायल रामसजीवन को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस मामले में घायल के पुत्र की तहरीर पर जवान इंद्रेश पर केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।
           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed