फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rowing player Rajesh honored in Lucknow

Sant Kabir Nagar News: नौकायन खिलाड़ी राजेश लखनऊ में सम्मानित

Sun, 28 Jan 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rowing player Rajesh honored in Lucknow
- एशियन गेम्स में दिलाए हैं दो रजत व तीन कांस्य पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के कंचनपुर निवासी नौकायन खिलाड़ी व सहायक कोच राजेश यादव को शनिवार को लखनऊ में एशियन गेम्स मेडलिस्ट सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान एशियन गेम्स में दो रजत और तीन कांस्य पदक दिलाने पर मिला है। उनको सम्मान मिलने पर गांव में खुशी का माहौल है।
कंचनपुर निवासी राजेश यादव पूणे आर्मी में हैं। वह भारतीय नौकायन के सहायक कोच भी हैं। उनके नेतृत्व में 23 सितंबर से आठ सितंबर तक आयोजित एशियन गेम्स में नौकायन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल हुआ था।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश के संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजेश यादव को एक लाख का चेक देकर सम्मानित किया और उत्सावर्धन किया। राजेश यादव ने बताया कि यह सम्मान टीम का है। उनके खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से देश का नाम रोशन हुआ। वह आगे भी इस तरह के खेलों में खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। उनकी सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। उनको सम्मान मिलने पर राकेश यादव, विवेकानंद वर्मा, ओंकार यादव, जनार्दन, हरीराम, रमेश दुबे, रमेश तिवारी, सुरेश चंद, राजन राय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed