फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Routes will be determined for e-rickshaws and tempos in the city

Sant Kabir Nagar News: शहर में ई-रिक्शा व टेंपो के लिए निर्धारित होगा मार्ग

Sun, 04 Feb 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Routes will be determined for e-rickshaws and tempos in the city
- यातायात व्यवस्था के लिए रूट प्लान पर चल रहा मंथन
विज्ञापन

- आए दिन लगने वाले जाम से मिलेगा निजात मिलेगी
- मनमाने ढंग से चालक नहीं भर सकेंगे सवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यातायात पुलिस के अधिकारी अब रूट प्लान पर मंथन कर रहे हैं। कस्बे में बेतरतीब चलने वाले ई-रिक्शा व टेंपो चालकों के लिए मार्ग निर्धारित होगा। चालक मनमाने ढंग से वाहन में सवारियां न भरकर निर्धारित स्थान और मार्ग पर चलेंगे। इससे शहर में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
नगरपालिका क्षेत्र में अधिकारियों के लाख कोशिशों के बाद भी आए दिन लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं। उनका कीमती समय बर्बाद होता है। शहर में सबसे ज्यादा सुबह-शाम में लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर टैक्सी स्टैंड बनने के बाद भी ई-रिक्शा व टेंपो चालक शहर में कहीं भी सवारियां भरकर फर्राटा भरते हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी अब रूट प्लान पर मंथन कर रहे हैं। सभी चालकों के लिए क्षेत्र निर्धारित कर दिया जाएगा। जो अपने रूट प्लान पर ही वाहन लेकर चल सकेंगे। ई-रिक्शा व टेंपो जिस रूट पर चलने के लिए अधिकृत किया जाएगा वह उसी पर अपने वाहन को चला सकेगा। जांच के दौरान दूसरे मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभागीय जिम्मेदारों की माने तो इसको जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलीलाबाद शहर में यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। सभी ई-रिक्शा व टेंपो चालकों के लिए सवारियां लाने ओर ले जाने के लिए रूट निर्धारित होगा। गलत रूट पर वाहन लेकर चलने वाले चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।
- परमहंस यादव, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed