फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Route change: There will be a ban on big vehicles in the city

मार्ग परिवर्तन : शहर में बड़े वाहनों पर रहेगी रोक

Sun, 24 Mar 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Route change: There will be a ban on big vehicles in the city
- मेंहदावल बाईपास से बैरिकेडिंग कर प्रतिबंध लगाया
विज्ञापन

- बड़े वाहन सरैया, तितौवा होते धनघटा की तरफ जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली पर्व को देखते हुए शहर के बाजारों में बड़े वाहनों पर रोक रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने मेंहदावल बाईपास से बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये वाहन सरैया, तितौवा होते धनघटा की तरफ जाएंगे। यह व्यवस्था सोमवार की दोपहर से ही लागू हो जाएगी।
होली जिले में 26 मार्च को मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जबकि नगर पालिका प्रशासन ने जलापूर्ति के लिए व्यवस्था बना ली है। होली मनाने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

होली के दिन शहर में बड़े वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे में बड़े वाहनों को सरैया बाईपास से होकर तितौवा होते हुए धनघटा की ओर भेजा जाएगा। शहर में बड़े वाहन प्रवेश न कर सके, इसके लिए मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगाकर रोका जाएगा। साथ ही डीघा बाईपास से शहर में आने वाले मार्ग पर भी बड़े वाहनों को रोका जाएगा। यह व्यवस्था सोमवार की दोपहर से ही लागू हो जाएगी। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



होली के पर्व पर शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगाया जाएगा। डीघा बाईपास से शहर में आने वाले बड़े वाहनों को रोका जाएगा। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
- परमहंस यादव, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed