फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Role of Ballia district administration doubtful in the paper leak case'

‘पर्चा लीक मामले में बलिया जिला प्रशासन की भूमिका संदिग्ध’

Wed, 06 Apr 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
'Role of Ballia district administration doubtful in the paper leak case'
‘पर्चा लीक मामले में बलिया जिला प्रशासन की भूमिका संदिग्ध’
विज्ञापन

संतकबीरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने बलिया में गलत तरीके से पत्रकारों को गिरफ्तार करने के मामले में बुधवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को दिया। पत्रकारों ने बलिया जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया। इस मामले में पत्रकारों पर दर्ज केस को वापस किए जाने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत शुक्ला ने कहा बलिया में हुई घटना से पूरे प्रदेश के पत्रकारों में नाराजगी व्याप्त है। आरोप लगाया कि बलिया जिला प्रशासन ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए निर्दोष पत्रकारों पर ही फर्जी आरोप में मुकदमा दर्ज करा कर उन्हें जेल भेजवा दिया। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्चा लीक मामले में बलिया के डीएम, एसपी और डीआईओएस सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक पत्रकारों को बाइज्जत रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक पत्रकार समाज चुप नहीं बैठेगा। इस दौरान साहिल खान, अमित पांडेय, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार धुरिया, वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, रामबेलास प्रजापति, केके निर्भीक, सोहन श्रीवास्तव, विनोद कुमार भारद्वाज, हरिओम चौधरी, अनिल कुमार मौर्य, अमित प्रताप मिश्रा, राजकुमार गौतम, वासुदेव यादव, गोकुल कुमार, सत्येंद्र शर्मा, अभिषेक कुमार, आरके आर्य, पीके सिंह, रवि प्रजापति आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed