फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   role in politics according to majority

‘संख्या के हिसाब से चाहिए राजनीति में भी हिस्सेदारी’

Fri, 16 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर Updated Fri, 16 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
role in politics according to majority
जयंती - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत हरिहरपुर मे शुक्रवार को हनुमान मंदिर परिसर मे कांदू समाज के कुलगुरु संत गणीनाथ जी महाराज की जयंती मनाई गई। वैश्य एकता परिषद व अखिल भारतीय मद्धेशिया कांदू वैश्य महासभा के संयुक्त आयोजन  के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मद्धेशिया कांदू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सीपी गुप्ता रहे। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा संत गणीनाथ की जयंती मनाने के पीछे कांदू समाज के लोगों को संगठित करना हमारा मकसद है। संख्या बल होने के बावजूद कांदू समाज के लोगों की भागीदारी राजनीतिक क्षेत्र में नहीं के बराबर है। हमें संख्या के हिसाब से राजनीति में भागीदारी चाहिए। 2017 के विधान सभा चुनाव में हम संगठित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जहां हमारे समाज की बहुलता होगी हम अपनी ही जाति के प्रत्याशी का समर्थन कर उसे जिताएंगे।
विज्ञापन


महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सबल मित्र ने कहा कि जो भी राजनैतिक पार्टी हमारे समाज को समुचित भागीदारी देगी विधानसभा चुनाव में उसका समर्थन करेंगे। विशिष्ट अतिथि व बस्ती के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि बिना संगठित हुए हमें अपना अधिकार नहीं मिल सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक जोखू प्रसाद ने की। इस अवसर पर पीपीगंज के नगर अध्यक्ष रमाशंकर मद्धेशिया, ओम प्रकाश वर्मा, अजय गुप्ता, जुग्गी लाल, मिस्री लाल, अमन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed