Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rohini Gole spread awareness through scientific experiments.

Sant Kabir Nagar News: रोहिणी गोले ने वैज्ञानिक प्रयोगों से फैलाई जागरूकता

Tue, 24 Nov 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rohini Gole spread awareness through scientific experiments.
नेहरू कृषक इंटर कॉलेज में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विजेता प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में सोमवार को नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रिसोर्सपर्सन रोहिणी गोले द्वारा प्रस्तुत लगभग दो घंटे का वैज्ञानिक जागरूकता सत्र रहा।
उन्होंने विभिन्न रोचक एवं हैरान कर देने वाले प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार अंधविश्वास और चमत्कार के नाम पर लोगों की ज्ञानेंद्रियों को भ्रमित करके उनके मन में गलत धारणाएं उत्पन्न की जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बिना माचिस के हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करना, बिना माला के मुख्य अतिथि को माल्यार्पण करना, पानी में दीपक जलाना, बिना मिठाई के मिठास का अनुभव कराना, बिना फूल के उसकी खुशबू का अनुभव कराना, सिर पर आग जलाकर चाय बनाना, कटी हुई रस्सी को बिना गांठ बांधे जोड़ना तथा पानी के ऊपर चलने जैसे प्रयोगों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रयोगों के माध्यम से उन्होंने प्रत्येक गतिविधि के पीछे छिपे वैज्ञानिक तथ्यों एवं मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में जनपद के 10 विद्यालयों से आए लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने पूरे दो घंटे तक पिन ड्रॉप साइलेंस के साथ कार्यक्रम को देखा और सुना और प्रयोगों को उत्सुकतापूर्वक देखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इं. सुधांशु सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास को दूर करने के लिए वैज्ञानिक सोच और तार्किक दृष्टिकोण का विकास आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करना आज की आवश्यकता है। कार्यक्रम में धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. नीतू यादव, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, रविंद्र कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed