फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rod enters ambulance driver's stomach in road accident, death

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक के पेट में घुसी रॉड, मौत

Thu, 29 Aug 2024 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rod enters ambulance driver's stomach in road accident, death
- चालक के पेट से गर्दन की तरफ से निकल गई पटरी के किनारे जाली से निकली रॉड
विज्ञापन


- कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने निकलवाया रॉड में फंसा शव

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास पर देर रात अनियंत्रित एंबुलेंस पटरी पर लगी जाली से टकरा गई। जाली से निकली लोहे का रॉड एंबुलेंस का आगे का शीशा तोड़ते हुए चालक के पेट में जा घुसी और गर्दन की तरफ से निकल गई। बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बाहर निकलवाया।




बस्ती के लालगंज क्षेत्र के बरतानिया गांव निवासी संतोष यादव (24) पुत्र बाढ़ू खलीलाबाद के एक स्टार हॉस्पिटल की एंबुलेंस चलाता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे वह बिना किसी को कुछ बताए अस्पताल से एंबुलेंस लेकर निकला। वह मेंहदावल बाईपास से थोड़ा पहले ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की साइड में पटरी के बाहर लगी जाली जा टकराई। जाली से निकली लोहे की रॉड सामने का शीशा तोड़ते हुए एंबुलेंस में बैठे संतोष के पेट में घुसते हुए गर्दन की तरफ निकल गई। हादसे के दौरान हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच अस्पताल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद लोहे की रॉड के बीच में फंसा चालक का शव निकलवाया गया। रात में ही चालक के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed