फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Robbery case against six including couple

दंपती समेत छह पर डकैती का केस

Wed, 24 Mar 2021 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Robbery case against six including couple
दंपती समेत छह पर डकैती का केस
विज्ञापन

बखिरा (संतकबीरनगर)। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम देवकली गांव निवासी दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट व डकैती का केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

देवकली गांव निवासी दयाराम का आरोप है कि 14 नवंबर 2020 को दीपावली पर गांव की शकुंतला देवी अनायास ही उसे अपशब्द कहने लगी। विरोध करने पर शकुंतला देेवी कुछ देर बाद अपने पिता गंगा प्रसाद, पति विंध्याचल व अन्य तीन लोगों के साथ हॉकी, डंडे से लैस होकर उसके घर पहुंच गई। उसे जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। आरोपी उसके घर के अंदर घुस गए और मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर बीच- बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी समुंदरा देवी व बेटी कर्मवती को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने उसके घर में रखे हुए सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी उसकी पत्नी के सोने के जेवर भी छीन ले गए। कार्रवाई के लिए घटना की सूचना देने के लिए थाने पर जाने पर उसे, उसकी पत्नी व बेटे को ही थाने पर बैठा लिया गया था। थाने पर कार्रवाई नहीं होने पर एसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि शकुंतला देवी समेत तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed