फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   robberi in Mobile store

मोबाइल की दुकान में चोरी

Wed, 28 Dec 2016 11:40 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 28 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
 robberi in Mobile store
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
शहर के मेंहदावल बाईपास से 200 मीटर उत्तर रेहान कांप्लेक्स के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान में मंगलवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आजमपुर निवासी विक्रमादित्य पुत्र प्रेमनाथ की मेंहदावल बाईपास के पास मोबाइल की दुकान है।

मंगलवार शाम विक्रमादित्य दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह दुकान पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा मिला और नकदी व मोबाइल आदि गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान के अंदर रखे चार नए मोबाइल, आठ मोबाइल ग्राहकों के, दो लैपटॉप, चार्जर और 8000 नकदी ले गए। इसके अलावा उसके भाई का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का अंकपत्र और रिचार्ज कूपन भी साथ ले गए। पीड़ित ने दुकान से चोरी गए एक मोबाइल का नंबर भी पुलिस को दिया है। 


पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस सूत्रों की माने तो चोरी गए मोबाइल के सहारे पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।  कोतवाल कमला यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का वर्कआउट भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed