{"_id":"662c01b5daa2af25f705d192","slug":"roadways-buses-passing-through-city-overbridge-passengers-worried-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-113432-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर के ओवरब्रिज से निकल जा रही रोडवेज की बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर के ओवरब्रिज से निकल जा रही रोडवेज की बसें, यात्री परेशान
Sat, 27 Apr 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप में रोडवेज बस में बैठने के लिए हो रही मारामारी। संवाद
- मेंहदावल बाईपास पर घंटों करना पड़ रहा इंतजार
- सहालग में बुक हो गए हैं निजी वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बस स्टैंड पर यात्री तेज धूप और लू के बीच खुले आसमान तले वाहनों का घंटों इंतजार कर रहे हैं। फिर भी उन्हें रोडवेज की बसें व अन्य निजी वाहन नहीं मिल रहे हैं। अगर कोई बस मिल भी जा रही है तो बैठने के मारामारी करनी पड़ रही है। इसकी वजह ये है कि रोडवेज की लंबी दूरी की बसें ओवरब्रिज से ही चली जा रही हैं। वो मेंहदावल बाईपास पर नहीं आ रही हैं। जिससे यात्रियों को बस पकड़ने के लिए जुझाना पड़ रहा है।
वर्तमान में शादी-विवाह का समय चल रहा है। जिसके चलते अधिकतर वाहन बुक कर लिए गए हैं। इसका सीधा असर विभिन्न रुटों पर वाहनों की आवाजाही पर पड़ रहा है। वाहनों की कमी होने से लोकल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को मेंहदावल बाईपास पर बने बस अड्डा पर बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। खुले आसमान तले बसों का इंतजार करने वाले लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।
बसों के आने पर प्रवेश करने के लिए लोगों को जूझना पड़ा। जो लोग परिवार के साथ सफर पर निकले वह काफी देर तक बस में प्रवेश करने के लिए परेशान रहे। बस का इंतजार करते मिले दिनेश कुमार ने कहा कि लखनऊ जाना है, लेकिन अधिकतर बसें ओवरब्रिज से होकर निकल जा रही है। जो बसें आ रही है वह भरी हुई है। जिससे प्रवेश करना पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
लोकल रुटों पर वाहनों की कमी ने बढ़ाई मुसीबत
लोकल रुटों पर वाहनों की कमी हो गई है। जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सवारी वाहन अधिकतर शादी विवाह के लिए बुक हो जाने से ई-रिक्शा और ऑटो का सहारा रह गया है। ऐसे में ई-रिक्शा और ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। धनघटा जाने के लिए मेंहदावल बाईपास पर खड़े मिले राम हित ने बताया कि वाहन रुट पर नहीं मिल रहे हैं। मजबूरी में ई-रिक्शा और ऑटो से जाना पड़ रहा है। इससे किराया अधिक देना पड़ रहा है।
परिवहन निगम के बस चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बस अड्डा पर अवश्य जाएं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती