फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   roadways bus start from hainsar to gorakhpur

Sant Kabir Nagar News: हैंसर बाजार से गोरखपुर तक बस सेवा शुरू

Sun, 14 Jan 2024 12:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Jan 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
roadways bus start from hainsar to gorakhpur
हैंसर बाजार में सरकारी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि।सं
नगर पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन


फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा से गोरखपुर के लिए परिवहन निगम की तरफ से बस का संचालन शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि ने लोगों की मौजूदगी में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस चलने से लोगों में खुशी है।
बता दें कि हैंसर बाजार से धनघटा होते हुए गोरखपुर के लिए सरकारी बस का संचालन करीब डेढ़ दशक से बंद पड़ा था। सरकारी बस की सेवा न होने के कारण यात्रियों को अधिक किराया देकर प्राइवेट वाहनों से गोरखपुर खलीलाबाद आदि जगहों पर आना जाना पड़ता था। हैंसर बाजार और धनघटा से खलीलाबाद गोरखपुर सामानों की खरीदारी करने के लिए व्यापारी रोजाना यात्रा करते हैं। लोग लंबे समय से इस मार्ग पर सरकारी बस का संचालन किए जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता नीलमणि लखनऊ में परिवहन मंत्री से मिलकर उनसे हैेंसर बाजार से गोरखपुर तक सरकारी बस चलाए जाने की मांग की। इसको गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने तत्काल हैंसर बाजार से गोरखपुर तक प्रतिदिन रोडवेज बस के संचालन का आदेश दिए। उनके आदेश के अनुपालन में शनिवार की सुबह सरकारी बस हैंसर बाजार में पहुंच गई। इसे नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि उनके प्रतिनिधि नीलमणि तमाम लोगों के मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया। इस मौके पर प्रदीप अग्रहरि, अनिरुद्ध शुक्ला, श्रीकांत, हरिश्चंद्र, सुशील, शिवकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed