फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways bus left for Prayagraj

Sant Kabir Nagar News: प्रयागराज के लिए रवाना हुई रोडवेज की बस

Mon, 13 Jan 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 13 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus left for Prayagraj
मेंहदावल बाईपास से प्रयाग राज जाने के लिए रोडवेज बस में बैठते यात्री
संतकबीरनगर। जिले से प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं का निकलना शुरु हो गया है। खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास से रविवार और सोमवार को एक-एक बस यात्रियों को लेकर निकली। परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो प्रयागराज के लिए बस सेवा लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

जनपद से प्रयागराज महाकुंभ के लिए 160 बसों का आवंटन हुआ है। इसमें से 60 बस मेंहदावल, 50 खलीलाबाद और मुखलिसपुर से 50 बसें चलेंगी। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से रविवार और सोमवार को एक-एक बस श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

बस में लगभग 25 यात्री सवार होकर प्रयागराज के लिए गए। श्रद्धालु कमलावती, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, लीलावती देवी आदि ने बताया कि वह लोग प्रयागराज महाकुंभ में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि अभी सवारियां कम निकल रही हैं। जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी उसी के अनुसार बसों को लगाया जाएगा। मेंहदावल और मुखलिसपुर से अभी सवारियां नहीं निकल रही हैं। परिवहन निगम की तरफ से प्रर्याप्त बसों की व्यवस्था प्रयागराज महाकुंभ के लिए किया गया है।

खलीलाबाद से मेंहदावल बाईपास से यात्रियों को बस मुहैया कराया जा रहा है। जिससे प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या आवागमन में न उठाना पड़े।ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed