फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads of industrial area will be improved with Rs. 4.5 crores...labour service centre will also be built

Sant Kabir Nagar News: साढ़े चार करोड़ से संवरेगी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें...बनेगा श्रमिक सेवा केंद्र भी

Mon, 01 Sep 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roads of industrial area will be improved with Rs. 4.5 crores...labour service centre will also be built
औद्योगिक क्षेत्र की टूटी हुई सड़क- संवाद
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों की दशा जल्द सुधरेगी। यूपीसीडा ने इसके लिए शासन को साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही यहां पर श्रमिक सेवा केंद्र का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे श्रमिकों के हितों की रक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नालियों की मरम्मत, पार्क के सुंदरीकरण और पेयजल की व्यवस्था सुधारने के लिए अलग से प्रस्ताव भेजने की तैयारी चल रही है। इससे जहां उद्यमियों को लाभ पहुंचेगा वहीं वहां के निवासियों की समस्या भी दूर होगी। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद की व्यवस्था पूर्व में नगर पालिका परिषद के जिम्मे थी, लेकिन अब यह कार्य यूपीसीडा के हवाले कर दिया गया है। वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें जर्जर हो गई हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे लाेगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए तीन माह पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरन आनंद ने यूपीसीडा को निर्देश दिया था कि प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए, ताकि बजट उपलब्ध कराया जा सके। अब यूपीसीडा ने इसके लिए पहल करते हुए सड़कों के निर्माण के लिए साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव कर भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। इसके साथ ही श्रमिकाें की समस्याओं को दूर करने के लिए यहां पर श्रमिक सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां पर श्रमिकों की शिकायतों और समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed