फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads become mired in mud due to rain; relief from the heat.

Sant Kabir Nagar News: बारिश से कीचड़ से सरोबार हुई सड़कें, गर्मी से मिली राहत

Tue, 05 May 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Roads become mired in mud due to rain; relief from the heat.
धर्मसिंहवा में बारिश के बाद सड़क पर जल जमाव
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को दोपहर में तेज हवा के साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया है। इसके साथ ही सड़कें कीचड़ से सरोबार हो गईं, जिससे राहगीरों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ी हैं। जिनके यहां शादी है, उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। तेज हवा के चलते कई जगह बिजली गुल हो गई है। हालांकि बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त कर दी है।
विज्ञापन

शहर की कई सड़कें कीचड़ से सरोबार हैं। इसमें विधियानी मार्ग पर गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। सरौली से राजकीय महिला महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर इस कदर कीचड़ हो गया है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आस-पास की कालोनियों में रहने वाले काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र के निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव, राहुल आदि ने बताया कि मार्ग पर कीचड़ हो जाने से आना-जाना मुश्किल हो गया है। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र का कहना है कि अभी दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
0
बारिश से किसानों के चेहरे खिले
धनघटा। सहालग के बीच हुई बारिश ने जिनके घर शादी विवाह है, उन्हें तो मुश्किल में जरूर डाल दिया है, लेकिन किसानों का मानना है कि यह बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद होगी।

सोमवार के दोपहर तेज गरज के साथ आई बारिश ने सहालग में खलल पैदा कर दी। लोगों को सामान भीगने से बचाने के लिए कहीं-कहीं दूसरे के घरों का सहारा लेना पड़ा। रास्तों पर कीचड़ हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच किसानों का मानना है कि यह बारिश खेती के काम के लिए वरदान साबित होगी।
किशन, राम लौट, लोचन, सहदेव, साधु, नागेंद्र आदि कहना है कि खेत की जुताई अब आसान हो गई है। मौसम अगर साफ रहा तो दो-चार दिनों बाद लोग अपने-अपने खेतों की जुताई करना शुरू कर देंगे। साथ ही साथ धान का बेहन भी पड़ना शुरू हो जाएगा।
0
बारिश से जगह-जगह जलभराव, बिजली भी गुल

धर्मसिंहवा। सोमवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। नगर पंचायत धर्मसिंहवा क्षेत्र के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हवा व बारिश के चलते शाम तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
धर्मसिंहवा, छिबरा व थाना मार्ग बारिश होने के कारण पानी लबालब भर गया। लोगों को इस दौरान कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र के सेवाइचपार, सिकरी, छिबरा सहित कई अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश के दौरान तेज हवा के चलते कई स्थान पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति शाम तक बाधित रही।

संविदा विद्युतकर्मी दिनेश मौर्य ने बताया कि चवंरही, गुलरिहा, कलनाखोर में बिजली तार पर पेड़ गिर गया था, जबकि बरगदवा में एक पोल गिर गया है। वहां की आपूर्ति काटकर अन्य जगह की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed