{"_id":"6a2c494eaf77cd4ec8014aef","slug":"road-repair-work-begins-at-mbd-dam-embankment-safety-to-be-strengthened-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152070-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एमबीडी बांध पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू, तटबंध की मजबूत होगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एमबीडी बांध पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू, तटबंध की मजबूत होगी सुरक्षा
विज्ञापन
लोहरैया। एमबीडी बांध पर औराडाड़ ढाला से सियरकला पुलिया तक क्षतिग्रस्त पक्की सड़क की मरम्मत एवं पिचिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से सड़क के कई हिस्से जर्जर हो गए थे, जिससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बांध भी सुरक्षित होगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि लोग इस मार्ग से आने-जाने में कतराने लगे थे। सड़क के क्षतिग्रस्त होने का असर एमबीडी बांध की मजबूती पर भी पड़ रहा था। जिससे बाढ़ के दौरान खतरा बढ़ने की आशंका बनी हुई थी। मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए विभाग द्वारा बांध को सुरक्षित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत कर दोबारा पिचिंग कराई जा रही है। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी है और उन्हें उम्मीद है कि इससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ बांध की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत कार्य शुरू होने से बाढ़ के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। क्षेत्र के राम हित, राम मिलन आदि ने विभाग से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने तथा शेष क्षतिग्रस्त हिस्सों की भी मरम्मत कराने की मांग की है।