{"_id":"672d1c976b5f32660d050044","slug":"road-jam-due-to-shop-on-trackpassengers-worried-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123436-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पटरी पर दुकान से सड़क जाम... यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पटरी पर दुकान से सड़क जाम... यात्री हलकान
Fri, 08 Nov 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। छठ महापर्व पर यात्रियों के आवागमन पर सड़क की पटरियों पर सजीं दुकानों से जाम लग गया। धनघटा कस्बे तक यात्रियों की भीड़ लगी रही। उमरिया बाजार, खलीलाबाद मार्ग हो या राम जानकी मार्ग, सब पर छोटे-बड़े वाहनों की कतार लगी रही। लेकिन, सड़क की पटरियों पर दुकान लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
छठ महापर्व धीरे-धीरे करके शहरों से चलकर गांव गांव में श्रद्धा और भक्ति भाव का केंद्र बन गया। बृहस्पतिवार को महापर्व पर क्षेत्र के घोरांग, औराडाड़ आदि गांव के पोखरों पर छठ की धूम रही तो सरजू नदी के बिडहर घाट, कुआनो नदी के मुखलिसपुर, साखी, पीड़िया घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सभी रास्ते व्यस्त रहे। सड़क की पटरियों पर फलों की दुकान लगने के कारण जगह-जगह जाम की समस्या उत्पन्न होती रही।
धनघटा चौक पर लगने वाले वाहनों के लंबे-लंबे कतार को हटाने के लिए पुलिसकर्मी प्रयास करते रहे। राहगीर रामदयाल, सूर्यभान, चंद्र प्रकाश, कृष्ण चंद, रघुनंदन आदि का कहना था कि सड़क पर दुकान होने की वजह से रास्ता संकरा हो गया है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। दूसरी तरफ धनघटा, खलीलाबाद मार्ग की पटरियों पर झाड़-झंखाड हो गया है। सड़क पर दोनों तरफ से वाहन आ जाते हैं तो साइकिल, बाइक सवार पटरी पर नहीं उतर पाते हैं। कभी-कभी लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।