फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road in Madraha and pension cases came up in Narayanpur

Sant Kabir Nagar News: मदरहा में रास्ता तो नरायनपुर में पेंशन के मामले आए सामने

Sat, 07 Jun 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Road in Madraha and pension cases came up in Narayanpur
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का सुना तथा उनके निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र पौली के दो ग्राम पंचायत कटहा उर्फ भिटहा और नारायनपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। 11 बजे कटहा उर्फ भिटहा में लगी चौपाल में ग्रामीण राम शब्द, मैना देवी गौरी शंकर, हीरालाल परशुराम, रामनिवास मेवालाल, बंधु, अशर्फी बजरंगी, दयाराम सहित तमाम लोगों ने बंधे से अपने घर तक रास्ते की समस्या रखीं। इसका संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि रास्ते के लिए प्रस्ताव दिया गया है जल्द ही रास्ता बनाया जाएगा। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, शौचालय, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामले भी उठाए।
विज्ञापन

वहीं एक बजे से नारायनपुर में लगी चौपाल में एडीओ एजी दयाराम यादव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश यादव, संतोष मिश्रा, रोहित, भोला, आरती देवी, प्रभुनाथ, अर्जुन प्रसाद, अनीता मौर्या उमेश कुमार, अनिल मौर्य सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed